मोटाहल्दू : सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे वाहन स्वामी, धरना रहेगा जारी

गौला बरेली रोड संघर्ष समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों व मजदूरों का भाड़े को लेकर अनशन जारी है, वाहन स्वामियों ने आज शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए हजारों की संख्या में एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं वाहन स्वामी व ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कल सीएम के हल्द्वानी दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। वही वाहन स्वामी नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि स्टोन क्रेशर मालिकों की सद्बुद्धि के लिए स्वरों में जाकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। विदित हो कि आज क्रमिक अनशन के तीसरे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वाले गंगादत, संतोष पाठक, नंदा बल्लभ पांडे ,चंदन सिंह बैठे थे। शाम 5:00 बजे ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने क्रमिक अनशन जूस पिलाकर तुड़वाया। वही वाहन स्वामियों का कहना था कि आगे को भी जब तक 35 का रेट नहीं होता या आंदोलन इसी तरह चलते रहेगा। आज प्रमुख रूप से धरने में हेम चंद्र दुर्गापाल, प्रधान विपिन जोशी, सीमा पाठक, रमेश जोशी, परवीन दानु, हरीश चौबे आदि मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की धीमी रफ्तार, गर्मी दिखाने लगी तेवर, दून में बढ़ा तापमान, आज बारिश के आसार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…