Bihar- बिहार पुलिस के 83 पदों पर आज भर्ती परीक्षा, एक ही पाली में दो प्रश्न पत्रों को बनाना पड़ेगा

Spread the love

केंद्रीय चयन पर्षद आज फिर से बिहार पुलिस में भर्ती के परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बुधवार को कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और स्पेशल ब्रांच कॉन्स्टेबल के 83 पदों पर भर्ती के लिए बिहार के 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गड़बड़ी को रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और विशेष सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं।

दोनों चरणों के बीच निर्धारित अंतराल रखा गया है
आज की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित हो रहा है। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को दो अलग-अलग प्रश्न पत्र हल करने होंगे। पहला प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगा। दोनों चरणों के बीच निर्धारित अंतराल रखा गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके।
पहली बार दो चरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वैध फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। भर्ती परीक्षा में पहली बार दो चरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। दोनों प्रश्न पत्रों के लिए अलग-अलग उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और अंगूठे के निशान का मिलान भी किया जाएगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और जैमर की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या नकल संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं
परीक्षा को लेकर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पटना जंक्शन, दानापुर और पाटलिपुत्र समेत कई रेलवे स्टेशनों पर मंगलवार मध्य रात्रि से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रेलवे प्रशासन ने भी अतिरिक्त व्यवस्था करते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मंगलवार को विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के जरिए अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: भोजपुर के SDPO और SHO समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज, मां ने दिया था आवेदन
  • Related Posts

    Bihar : सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभोजपुर के बिलौटी गांव में हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने एक और बड़ी और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के…


    Spread the love

    Bihar: भोजपुर के SDPO और SHO समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज, मां ने दिया था आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveभोजपुर के बेलौटी गांव में हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सातवें दिन आखिरकार शासन-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा है। लगातार बढ़ते चौतरफा दबाव के बाद,…


    Spread the love