अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- देवभूमि में बही योग की गंगा, CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में योग की गंगा बही। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा और मंत्री खजान दास ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग योग के लिए जुटे।

 

तन, मन व आत्मा का समन्वय है योग: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर होने के साथ तन, मन व आत्मा का समन्वय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व व प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग ने संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज विश्व के अधिकतम देशों में करोड़ों लोग, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। योग अब सीमाओं से परे सशक्त समाज का आधार एवं मानवता के कल्याण का वैश्विक माध्यम बन चुका है।

योग के माध्यम से आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। योग पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम की दूरी होगी 33 किमी कम, 2027 तक तैयार होगा हेलंग-मारवाड़ी बाईपास, मिलेगी राहत

प्रतिदिन योग को अपनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने व योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

    Spread the love

    Spread the loveनंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर 4 ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी…


    Spread the love