श्रीनगर गढ़वाल- Accident: जियालगढ़ के पास हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, महिला घायल

Spread the love

कीर्तिनगर क्षेत्र अंतर्गत जियालगढ़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भिजवाया।

कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि कार में एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन के पहियों के नीचे अचानक पत्थर आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई।

 

हादसे में रंजना वशिष्ठ (40 वर्ष) के सिर में सामान्य चोट आई है, जबकि उनके पति अनुराग वशिष्ठ (42 वर्ष) तथा दोनों पुत्र अरुण वशिष्ठ और इशांत वशिष्ठ सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटाया गया, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ और मार्ग पर आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून हिंसा- खुफिया तंत्र से लेकर जिलेभर में पुलिस हाई अलर्ट पर, कप्तान ने संभाला मोर्चा
  • Related Posts

    हरिद्वार – क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी…


    Spread the love

    देहरादून: एक क्लिक, 4400 श्रमिकों को वितरित की गई 11 करोड़ रुपये, CM धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की…


    Spread the love