पीएम मोदी- ये वो राज्य है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया’, PM ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर दी बधाई

Spread the love

श्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत के निर्माण में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार, वाणिज्य और समाज सुधार जैसे अनेक क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय योगदान से देश की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल दिवस केवल एक राज्य के गौरवशाली इतिहास का उत्सव नहीं है, बल्कि उन मूल्यों और योगदानों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने भारत की पहचान को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक परंपरा ने देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह तारीख बेहद अहम’
PM मोदी ने 20 जून के ऐतिहासिक महत्व का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह तारीख बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इसी दिन यह तय हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का एक अभिन्न अंग बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अमूल्य योगदान था, जिन्हें देश हमेशा कृतज्ञता के साथ याद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2026 में देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को विशेष रूप से स्मरण किया जा रहा है।

 

बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना’
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और विकास को नई गति देने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों को साकार करने के लिए दोनों सरकारों के बीच सहयोग और समन्वय महत्वपूर्ण रहेगा। अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की निरंतर प्रगति, समृद्धि और राज्य के लोगों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की उपलब्धियां आने वाले वर्षों में भी देश के विकास और राष्ट्रीय उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी।

आज बंगाल के दौरे पर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा है। वह दोपहर में 3.45 पर बंगाल पहुंचेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री किसान योजना की 23वीं किस्त को जारी करने के साथ ही बंगाल के लिए कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। शाम को कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री आज रात कोलकाता राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह कल विश्व योग दिवस के मौके पर कल बंगाल में योग करेंगे।

और पढ़े  Delhi- राजधानी में बदलने वाला है मौसम, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

‘योग संगम’ अभियान ने बनया रिकॉर्ड
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  की तैयारियों के बीच ‘योग संगम’ अभियान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ‘योग संगम पोर्टल’ पर पंजीकरण कराने वाले संगठनों की संख्या 6 लाख के पार पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार, यह उपलब्धि देशभर के संस्थानों, संगठनों और समुदायों के बीच योग को लेकर बढ़ते उत्साह और व्यापक जनभागीदारी का प्रमाण है।

पीएम के अभियान को सबसे ज्यादा बंगाल से मिला समर्थन
राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल ने सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की है, जहां 2.76 लाख से ज्यादा संगठनों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 1.50 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में संगठनों ने इसमें हिस्सा लिया है।

इस साल योगा का है ये थीम 
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ (हेल्दी एजिंग के लिए योग) रखी गई है। इस थीम के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि योग स्वस्थ, सक्रिय और संतोषजनक जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

21 जून को बनेगा नया रिकॉर्ड
मंत्रालय का कहना है कि ‘योग संगम पोर्टल’ पर लगातार बढ़ती भागीदारी ‘जन भागीदारी’ की भावना को मजबूत कर रही है और योग को केवल एक वैश्विक आंदोलन नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सामुदायिक सद्भाव और सामाजिक जुड़ाव के उत्सव के रूप में स्थापित कर रही है। रिकॉर्ड स्तर पर हुए ये पंजीकरण इस बात का संकेत हैं कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में लाखों लोग देशभर में एक साथ योगाभ्यास कर सकते हैं, जिससे यह आयोजन अब तक के सबसे बड़े सामूहिक योग अभियानों में शामिल हो सकता है।

और पढ़े  नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

Spread the love
  • Related Posts

    आज CISF के नए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री शाह, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा दिल्ली परिसर

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था…


    Spread the love

    आज से एनएसए बैठक, चीनी विदेश मंत्री भी होंगे शामिल, चीन की कथनी-करनी का होगा कूटनीतिक परीक्षण

    Spread the love

    Spread the loveभारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस बैठक की…


    Spread the love