ऑनलाइन गेम की लत ने बीकॉम छात्र को बनाया हथियारों का डिलीवरी बॉय, विदेशी हैंडलर के इशारे पर करता था काम

Spread the love

हम सीआईए पुलिस ने बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र जनता कॉलोनी निवासी कृत (20) को गिरफ्तार किया है। सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मां का बेटा कृत विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर हथियार उठाकर एक स्थान से दूसरी जगह रख देता। डेढ़ माह में 20 से ज्यादा हथियार डिलीवर कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से मेड इन चाइना रिवाल्वर सहित दो हथियारों व आठ कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि महम सीआईए को सूचना मिली कि जनता कॉलोनी निवासी कृत हथियार सप्लाई का काम करता है। फिलहाल झज्जर रोड परद कन्हेली फ्लाईओवर के पास मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पीठू बैग सहित काबू किया। तलाशी के दौरान बैग से पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए। एक पिस्तौल मेड इन चाइना व दूसरी मेड इन कंट्री है।

 

ऑनलाइन गेम की लत से चढ़ा कर्ज, विदेशी हैंडलर ने दिया कर्ज उतारने का भरोसा
पूछताछ में आरोपी कृत ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने की आदत है। इसमें वह काफी पैसा हार गया विदेश में बैठे हैंडलर ने कहा कि उसका सारा कर्ज वह उतार देगा। उसे केवल बताई गई जगह से हथियार उठाकर दूसरी जगह रखकर आना है। उसे केवल उससे बात करनी है और किसी से नहीं। कभी मिलना तक नहीं है। आरोपी पिछले डेढ़ माह में 20 के करीब हथियार डिलीवर कर चुका था। अबकी बार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

मां बोली, उसे नहीं बता बेटा अपराध की दुनिया में शामिल
पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे से हैरान हो गई। उसके माता-पिता से पूछताछ की। सरकारी विभाग में नौकरी कर रही मां ने बताया कि उनका बेटा बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ता है। नहीं पता था कि वह हथियार भी सप्लाई करता है।

अधिकारी के अनुसार
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले साल जून माह तक 66 केस आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर 76 हथियार व 106 कारतूस बरामद किए गए थे। अब 2026 में जब तक 68 एफआईआर दर्ज कर 125 हथियार व 154 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस उन लोगों पर भी कड़ी निगाह रख रही है तो आरोपियों की जमानत लेते हैं। जमानती तो आरोपियों के साथ गिरोह में शामिल तो नहीं हैं। -गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक।

और पढ़े  Postponed: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के मुख्य अतिथि वाला दीक्षांत समारोह टला, क्या रही वजह? जानें

Spread the love
  • Related Posts

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love