देहरादून- नाबालिग से दुष्कर्म मामला: घटना स्थल को पुलिस ने किया सील, आज दिखे ऐसे हालात

शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने आज शुक्रवार को घटनास्थल को सील कर दिया। दुष्कर्म का आरोप मुस्लिम नाबालिग युवक पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है।

 

मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। वहीं, घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने आरोपी पक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी।
और पढ़े  UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी
  • Related Posts

    UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी

    अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    रुड़की: आईआईटी परिसर में ई-रिक्शा ने प्रोफेसर की पत्नी को मारी टक्कर, देहरादून में इलाज के दौरान दम तोड़ा

    आईआईटी रुड़की परिसर में सुबह की सैर पर निकलीं प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल…