चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में राजेंद्र कुमार निवासी अतेड़ा डीडीहाट, बलदेव निवासी ननकोड़ा की मौत हो गई है। जबकि 35 वर्षीय नीतू देवी, आठ वर्षीय अक्षिता, पांच वर्षीय आरव निवासी ननकोड़ा कनालीछीना घायल हो गए। उनका इलाज उप जिला अस्पताल लोहाघाट में चल रहा है।

और पढ़े  UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 5 जिलों के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान, आयोग ने शुरू किया डीएसई विद पीएसई अभियान

    उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आखिरी पड़ाव में चुनाव आयोग ने पांच जिलों में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (डीएसई) विद फोटोग्राफिक सिमिलर एंट्री (पीएसई) शुरू कर दिया…

    UP- दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ जवानों ने की सामूहिक हैवानियत, विधायक के फॉर्म हाउस में दरिंदगी की पूरी कहानी

    अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित खानपुर (उत्तराखंड) के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…