देहरादून: मम्मी-पापा लव यू…लिखकर टाॅपर ने दी जान, नीट की तैयारी कर रही छात्रा असफलता मिलने से थी हताश

देहरादून पटेलनगर के चंद्रबनी की रहने वाली एक टाॅपर छात्रा ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें मम्मी-पापा आई लव यूव लिखकर उसने माैत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। पटेलनगर के चंद्रबनी की रहने वाली रिया थापा-23 का शव घर में खिड़की से बंधे फंदे पर लटका मिला।

 

परिजनों के अनुसार, रिया ने इस बार नीट की परीक्षा दी थी जिसमें उसे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी लेकिन अब परीक्षा रद्द होने से वह हताशा की शिकार हो गई।परिजनों ने रिया के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी। सुबह के वक्त रिया जब नीचे नहीं आई तो उनकी मां ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि रिया फंदे से लटक रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि रिया के पिता की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर रिया के शव को नीचे उतरवाया गया।

 

मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पिछले दिनों ही उसने नीट का पेपर दिया था। अब आने वाली नीट की परीक्षा के लिए भी तैयारी कर रही थी। रिया के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने आई लव यू मम्मी पापा…मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं लिखा हुआ है।

सीओ सदर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। परिजनों ने रिया के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया था।इस पर नियमानुसार कार्रवाई कर बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी।

और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…