देहरादून- SIR 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूरा कर दिया काम, डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा

राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आठ जून से शुरू हुआ और सात जिलों के 13 बीएलओ ने एसआईआर का काम आठ दिन में पूरा कर दिया है। न केवल गणना प्रपत्र वितरण बल्कि डिजिटाइजेशन भी कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बधाई दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात सभी कार्मिक मेहनत से इस अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जिन बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर दिया है उनसे अन्य बीएलओ को भी ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।

एसआईआर का कार्य पहले चरण में पूर्ण करने वालों में अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा के रमेश पुजारी, पुष्पा देवी, चमोली की बदरीनाथ विधानसभा से पान सिंह नेगी, कर्णप्रयाग विधानसभा से हरीश नैनवाल, देहरादून की चकराता विधानसभा से मीनाक्षी रावत, पौड़ी विधानसभा से गब्बर सिंह, संगीता रावत, विजय बिष्ट शामिल हैं।

इसके साथ ही पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा से कर्ण बहादुर कार्की, जानकी चंद, रुद्रप्रयाग की केदारनाथ विधानसभा की ऊषा रावत एवं निर्मला देवी, टिहरी की धनौल्टी विधानसभा से सुमन ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर दिया है।
और पढ़े  उत्तराखंड: एसआईआर, अंतिम मतदाता सूची पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 13 लाख से अधिक हटाए गए नामों का ब्योरा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…