ज्योतिर्मठ- हादसा: लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार

दरीनाथ हाईवे पर आज एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बदरीनाथ धाम से वापस आ रही बस संख्या(CH02AA5747) जैसे ही लामबगड़ के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के चालक बहादुर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई की तरफ जाने से रोका और सड़क के किनारे पहाड़ी पत्थरों की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई।

हादसे के वक्त बस में सवार 32 तीर्थ यात्री सवार थे जिसमें दो श्रदालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलती पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया गया, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि घायलों में कमलेश(60) पत्नी चंदनमणि शर्मा, निवासी 85 राम विहार कर्दाना, बीरपुर, थाना बीरपुर, पंजाब और 14 वर्षीय ओमानस पुत्र रमण शर्मा, निवासी 1462 मारुति विहार, थाना एमजी रोड, चकरपुर, गुड़गांव, हरियाणा) शामिल हैं।

 

डॉक्टरों ने दोनों घायलों का त्वरित प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायलों की स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की आवश्यक व्यवस्था की गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ के रास्ते को जोड़ने वाला पुल तैयार, लोड टेस्ट हुआ सफल, जल्द शुरू होगी आवाजाही
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…