महंगाई- टमाटर के भाव बढ़े, मटर 100 रुपये किलो, रसोई का बजट बिगड़ने से गृहिणियां परेशान

 जिले में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। गर्मी के मौसम में पैदावार घटने और परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जियों के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर टमाटर, मटर, हरी मिर्च और हरे धनिये के भाव पर देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से गृहिणियों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

 

 

10 दिन में दोगुना हुआ टमाटर, मटर ने भी लगाई छलांग
स्थानीय मंडियों में टमाटर का भाव 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं मटर 50 रुपये से सीधे 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हरी मिर्च 90 रुपये और हरा धनिया 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गोभी, प्याज, भिंडी, तोरी और खीरे के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

 

पैदावार कम, परिवहन खर्च ज्यादा
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि गर्मी के कारण कई क्षेत्रों में सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है। बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक भी कम हो रही है। इसके अलावा ढुलाई पर बढ़ते खर्च का असर सीधे बाजार भाव पर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल कीमतों में राहत के आसार कम हैं।

महंगाई ने बिगाड़ा घर का हिसाब-किताब
सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर सीधे रसोई तक पहुंचा है। कई परिवारों ने महंगी सब्जियों की खरीद कम कर दी है। लोग अब सस्ती सब्जियों और दालों पर ज्यादा निर्भर होने लगे हैं।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

गृहिणियों ने बताई परेशानी
अर्चना शर्मा का कहना है कि पहले गैस सिलिंडर महंगा हुआ, अब सब्जियों के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट और बिगाड़ दिया है।

निर्मला ने बताया कि टमाटर और अन्य सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि कई बार मजबूरी में आलू से ही काम चलाना पड़ रहा है।

साक्षी का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से घरेलू खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है और सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।

शालू शर्मा ने बताया कि सब्जियां महंगी होने के कारण कई बार एक समय दाल बनाकर काम चलाना पड़ रहा है।

10 दिन में ऐसे बदले सब्जियों के भाव

सब्जी 10 दिन पहले वर्तमान भाव
टमाटर 30 रुपये 60 रुपये
तोरी 30 रुपये 40 रुपये
भिंडी 30 रुपये 40 रुपये
प्याज 30 रुपये 40 रुपये
गोभी 60 रुपये 80 रुपये
खीरा 30 रुपये 40 रुपये
मटर 50 रुपये 100 रुपये
अदरक 160 रुपये 200 रुपये
लहसुन 170 रुपये 200 रुपये
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…