पिज्जा हट- 2.7 अरब डॉलर में बिकेगी दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट, जानिए वजह..

Spread the love

शहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट बिकने जा रही है। पिज्जा हट, केएफसी और टाको बेल की पेरेंट कंपनी यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने का फैसला किया है। यह डील 2.7 अरब डॉलर में हुई है। बदलती उपभोक्ता पसंद, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कमजोर होती बिक्री के चलते कंपनी ने यह फैसला किया है और यह सौदा, वैश्विक रेस्टोरेंट उद्योग के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है।

 

दो हिस्सों में बंटेगा पिज्जा हट का कारोबार
सौदे के तहत यम चाइना होल्डिंग नामक कंपनी चीन में पिज्जा हट के कारोबार को 1.2 अरब डॉलर में खरीदेगी, जबकि वैश्विक कारोबार का बाकी हिस्सा निजी इक्विटी फर्म LongRange Capital 1.5 अरब डॉलर में खरीदेगी। सभी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद यह सौदा 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।

 

पिज्जा हट को क्यों बेच रही है यम ब्रांड्स?
पिछले कुछ वर्षों से पिज्जा हट बदलती खान-पान की आदतों और तेज प्रतिस्पर्धा के चलते संघर्ष कर रही है। बढ़ती महंगाई और खाने के सामान की ऊंची कीमतों ने पिज्जा कारोबार पर दबाव बढ़ाया है। उपभोक्ता भी खर्च में सतर्कता बरत रहे है और स्वास्थ्य कारणों से भी कई लोग स्वस्थ भोजन विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी ने भी पिज्जा हट को नुकसान पहुंचाया है। लगातार कई तिमाहियों तक बिक्री में गिरावट के बाद यम ब्रांड्स ने पिछले साल पिज्जा हट को बेचने पर विचार शुरू कर दिया था। इसी क्रम में कंपनी ने लॉन्ग रेंज कैपिटल के साथ बातचीत शुरू की।

और पढ़े  जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

 

केएफसी और टाको बेल के बिजनेस पर फोकस करेगी कंपनी 
यम ब्रांड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस टर्नर ने कहा कि यह सौदा कंपनी को अपने अन्य सफल ब्रांडों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। पिज्जा हट की बिक्री के बाद यम ब्रांड्स के पास मुख्य रूप से केएफसी और टाको बेल जैसे ब्रांड रह जाएंगे, जिन्होंने हाल के वर्षों में बेहतर प्रदर्शन किया है। विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी अब अपने तेजी से बढ़ते व्यवसायों में निवेश बढ़ाना चाहती है।

पिज्जा हट दुनिया के सबसे चर्चित रेस्टोरेंट ब्रांड्स में से एक है। 1977 में इसे पेप्सीको ने खरीदा था। बाद में 1997 में पिज्जा हट, केएफसी और टाको बेल को अलग कर ट्राइकोन ग्लोबल रेस्टोरेंट्स नामक ब्रांड बनाया गया, जो आगे चलकर 2002 में यम ब्रांड्स बना। दशकों तक पिज्जा हट ने वैश्विक स्तर पर पिज्जा डाइनिंग संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Spread the love
  • Related Posts

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक…


    Spread the love

    भारत का प्रथम गांव: माणा में अनोखी परंपरा, पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार, यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the loveदेश के प्रथम गांव माणा में एक अनोखी परंपरा तीर्थयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद माणा पहुंचने वाले श्रद्धालु…


    Spread the love