अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यहां आयोजित भंडारे में अतिथि के रूप में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता शामिल हुए। यहां आयोजित भंडारे की शुरुआत राम भक्त हनुमान जी माहराज के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा भाजपा नेता अभय सिंह ने बताया कि बाबा रिंकू दास द्वारा प्रत्येक वर्ष जेष्ठ महीने के मंगलवार को भव्य आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण लगातार करते चले जा रहे हैं। वहीं हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेंद्र दास उर्फ रिंकू बाबा नें बताया कि हर साल हनुमान जी महाराज की कृपा से इस तरीके का आयोजन कर राम नगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालूओं की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस दौरान मुख्य रूप से अयोध्या अकैडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी, भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भंडारा की शुरुआत शाम 4:00 बजे से हुआ जो देर रात तक चलता रहा।






