गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार: पुलिस ने देखे 800 संदिग्धों के दस्तावेज, बताया किस रास्ते भारत में घुसे

Spread the love

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराध शाखा टीमों ने 800 से अधिक संदिग्धों के दस्तावेज चेक किए। इस दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी बांग्लादेश बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसे और अब गुरुग्राम में रह रहे थे। पुलिस अब इन सभी को डिपोर्ट कराएगी।

 

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी 
गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जा रहे हैं या जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं पा रहे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

निर्माणाधीन साइट्स की जांच
अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने निर्माणाधीन साइट्स/झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों को चेक किया। इस दौरान गुरुग्राम में अलग अलग संदिग्ध कंट्रक्शन साइट्स/झुग्गियों में चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों के दस्तावेज चेक कर उनकी नागरिकता सत्यापित की गई। इस दौरान अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई। इन सभी के पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज भी मिले।

 

कालियागंज बॉर्डर से घुसे थे भारत में
इन सभी लोगों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये बांग्लादेशी नागरिक कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंसी की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे। यहां पर मजदूर के तौर पर काम कर ये सभी रह रहे थे। इन बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट किया जाएगा।

और पढ़े  मेटा को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका: बच्चों की सुरक्षा में चूक पर ₹5400 करोड़ चुकाने का आदेश, जानिए...

इन इलाकों में चल रहा चेकिंग अभियान
गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील
गुरुग्राम पुलिस की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Weather: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveशनिवार को भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में…


    Spread the love

    अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, 2 मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणा में अब जीवन के अंतिम चरण में इलाज से जुड़े फैसलों के लिए नई कानूनी व्यवस्था लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद…


    Spread the love