Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: बस ने ट्रक को मारी टक्कर, छह की मौत, 20 घायल

Spread the love

डोदरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा वडोदरा-हालोल राजमार्ग पर कोटंबी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस ने खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मारी।

 

वडोदरा में बस और ट्रक की टक्कर पर पुलिस ने क्या कहा?
हादसे के संबंध में वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने इस घटना की जानकारी दी। अग्रवाल ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसका चालक टायर का दबाव जांच रहा था। तभी तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह कुचल गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बस में यात्रा कर रहे अधिकांश यात्री राजस्थान के थे।

राहत और बचाव अभियान जारी
जारोद पुलिस स्टेशन के कर्मी दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निकालने और बचाव अभियान शुरू किया। बस को हुए भारी नुकसान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव प्रयासों में सक्रिय रूप से सहायता की।

दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे की आगे की जांच जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से पड़ताल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस चालक की लापरवाही थी या कोई अन्य कारण। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात- स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 4.18 करोड़ वोटर करेंगे फैसला, जानिए अपडेट्स

    Spread the love

    Spread the love   गुजरात में रविवार सुबह से बड़े पैमाने पर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह 7…


    Spread the love

    Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर में हादसा, बेकाबू ट्रक ने 7 लोगों को कुचला, राहत-बचाव कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सात…


    Spread the love