देहरादून: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

Spread the love

गले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में कोर कमेटी का गठन किया है। सांसद, विधायक की अगुवाई वाली ये कोर कमेटियां संबंधित विधानसभा में चुनाव की पूरी तैयारियां पुख्ता करेंगी। इनमें संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में कोर कमेटियों का गठन किया गया है। केंद्र की ओर से निर्धारित संरचना के क्रम में गठित इन कमेटियों में संबंधित विधानसभा के सांसद, क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, महापौर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सरकार में दायित्वधारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।

 

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रोडमैप
जनप्रतिनिधियों और सांगठनिक विस्तार को देखते हुए कोर कमेटी के सदस्यों की संख्या प्रत्येक विधानसभा में आवश्यकतानुसार अलग-अलग हो सकती है। जिसमें यह सांगठनिक व्यवस्था, आगामी विधानसभा चुनावों तक पार्टी के हर कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियानों और जमीनी चुनावी रणनीति को संचालित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कोर कमेटी की कार्ययोजना पर बताया कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से इसे इनका गठन किया गया है। फिलहाल 70 विधानसभाओं में इन कोर कमेटियों का गठन किया जा चुका है। इनकी बैठकें प्रारंभ हो गई हैं। जिनमें स्थानीय मुद्दों, बूथ प्रबंधन और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि शुरुआत न केवल संगठन के कार्यक्रमों को गति देगी बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय को अचूक बनाना है ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता सीधे तौर पर चुनावी अभियान से जुड़ सके।

और पढ़े  चमोली टनल हादसा- एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 8

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love