शाहजहांपुर में आर्मी क्षेत्र में फर्जी ब्रिगेडियर पकड़ा गया है। पकड़ा गया फर्जी ब्रिगेडियर आर्मी क्षेत्र में घूम रहा थ। फिलहाल पकड़े गए फर्जी ब्रिगेडियर को मिलिट्री पुलिस अपने साथ ले गई है। जहां उसके साथ पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बरेली की विशेष इंटेलिजेंस टीम भी बुलाई गई है। पकड़े गए फर्जी ब्रिगेडियर के पास से नकली आई कार्ड नकली पिस्तौल और सुना से जुड़े हैं तमाम दस्तावेज मिले हैं उसने अपने घर पर भी ब्रिगेडियर नाम से नेम प्लेट लगा रखी थी। आर्मी के संवेदनशील इलाके में फर्जी ब्रिगेडियर के पकड़े जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर और ब्रिगेड के स्टार लगाकर एक शख्स यहां कैंट इलाके में बने म्यूजियम में घूम रहा था। उसकी गतिविधियां देखकर लोगों को शक हुआ। जब उसे बात की गई तो उसके हाव-भाव सही नहीं लगे।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने सेना को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौका में पहुंची मिलेट्री पुलिस ने फर्जी ब्रिगेडियर को अपने कब्जे में ले लिया और उसे आर्मी के कैंट एरिया में ले गई है। पूछताछ में उसका नाम आर्यन वर्मा सामने आया हैम जो कि रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी का रहने वाला है। दरअसल जिस इलाके में फर्जी ब्रिगेडियर घूम रहा था। वह सेना का बेहद संवेदनशील इलाका है। यहां सेवा की पूरी एक ब्रिगेड मौजूद है। इसके अलावा डीएम और सपा के आवास भी मौजूद हैं। फिलहाल सेना की इंटेलीजेंस टीम उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके अलावा बरेली से सेना की विशेष इंटेलिजेंस टीम भी पहुंच रही है। जो फर्जी ब्रिगेडियर से गहन पूछताछ करेगी। आखिर सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर कैंट क्षेत्र में उसकी मौजूदगी का मकसद क्या है। हालांकि सेवा के पूर्व अधिकारी का कहना है कि उन्होंने कई बार इस फर्जी ब्रिगेडियर को देखा था और वह उसकी तलाश में थे। पकड़े गए फर्जी ब्रिगेडियर के पास से नकली आई कार्ड नकली पिस्तौल और सुना से जुड़े हैं तमाम दस्तावेज मिले हैं उसने अपने घर पर भी ब्रिगेडियर नाम से नेम प्लेट लगा रखी थी।








