प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू नहीं है। हिंदू की हत्या, लूट, धर्मांतरण, पलायन हुआ है। दुनिया में हिंदू बंटा है और उसका घर लुटा है। भारत में हिंदू जातियों में बंटा है और बंट रहा है। आज जिस प्रकार हिंदू की जनसंख्या कम हो रही है अब हिंदू को दो नहीं बल्कि तीन बच्चों की आवश्यकता है। मंगलवार या शनिवार को घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें और चावल के दाने लेकर घर-घर इसका निमंत्रण दें।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से रेसकोर्स में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ओम के उच्चारण से हुआ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू जनसंख्या कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने हिंदू जोड़ने और सुरक्षित करने के लिए कार्यकर्ताओं को छह मुद्दे की योजना समझाई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई देश हैं लेकिन हिंदू बाहुल्य दो ही हैं। 1400 वर्ष पहले हिंदुओं की जनसंख्या काफी थी लेकिन आज हिंदुओं की जनसंख्या काफी कम है। ऐसे ही 77 वर्ष बाद भारत में हिंदू नहीं बचेगा। सूखा पड़ने वाला है तो पानी की व्यवस्था कर दें। हिंदू के सामने खतरा है तो हम सब को मिलकर सुरक्षित करना है। हिंदू बचेगा तो हमारा घर, बेटा और बेटी बचेगी। सुरक्षित हिंदू, सम्मान हिंदू का ही हमारा संकल्प है।

 

हिंदू से ही खरीदारी करें

उन्होंने कहा कि हिंदू से ही खरीदारी करें और हिंदू को ही रोजगार दें। मंगलवार या शनिवार को शाम को अपने घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें और घर में तीन-चार लोगों को बुलाएं। घर में चावल के दाने लेकर इसका निमंत्रण दें। उन्होंने सम्मेलन में शामिल कर कार्यकर्ता से इसका आह्वान किया। कहा कि, जहां रहते हैं वहां से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करें।

और पढ़े  ऋषिकेश- दिसंबर तक के लिए जर्जर राम झूला पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love