Job 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का मौका, 4500 पदों पर ग्रेजुएट्स करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक कुल 4,500 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 से 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। NATS पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवार ही इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

 

आयोजन तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि 12 जून, 2026
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जून, 2026
आवेदन शुल्क का भुगतान 12 जून से 22 जून, 2026 तक
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि (संभावित) जुलाई 2026 का पहला सप्ताह
पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 31 मई, 2026

 

क्या है आवेदन के लिए पात्रता?

  • शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है (सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू हो सकती है)। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
  • ट्रेनिंग की अवधि: इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की अवधि 12 महीने (1 वर्ष) निर्धारित की गई है, जिसके दौरान चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

परीक्षा पैटर्न

टेस्ट का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय-सीमा टेस्ट का माध्यम
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 20 20 60 मिनट अंग्रेजी/हिंदी
क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड 20 20 60 मिनट अंग्रेजी/हिंदी
कंप्यूटर ज्ञान 20 20 60 मिनट अंग्रेजी/हिंदी
सामान्य अंग्रेजी 20 20 60 मिनट अंग्रेजी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज 20 20 60 मिनट अंग्रेजी
और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

 

कितना मिलेगा वेतन?

इस अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 वजीफा मिलेगा और ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। इस दौरान उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलेगा और हर महीने सिर्फ 1 दिन की छुट्टी मिलेगी। काम के घंटे बैंक कर्मचारियों जैसे ही होंगे और ओवरटाइम करने की अनुमति नहीं होगी।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार को NATS Portal या BFSI SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • NATS पोर्टल पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं और रजिस्टर करें।
  • लॉगिन करने के बाद “Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026” वाले आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज़ (जैसे फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि) अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…