हरिद्वार- घर के आंगन में पानी की टंकी में फनफनाते हुए दिखाई दिए 27 सांप के बच्चे, दहशत में आया परिवार

Spread the love

रिद्वार सराय गांव में सोमवार की दोपहर को एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब घर के आंगन की पानी की टंकी में एक-दो नहीं बल्कि 27 सांपों के बच्चे फनफनाते हुए दिखाई दिए। पानी भरने के दौरान टंकी में सांपों की हलचल नजर आते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, सराय ग्राम स्थित एक मकान की पानी की टंकी में अचानक बड़ी संख्या में सांपों के बच्चे दिखाई दिए। टंकी में सांपों को तैरता देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिवार ने तत्काल वन विभाग से संपर्क किया।

 

चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के सांप के बच्चे
सूचना मिलने पर स्नेकमैन तालिब और भोला मौके पर पहुंचे। दोनों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टंकी से कुल 27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के हैं, जिन्हें सामान्य भाषा में वाटर स्नेक (पानी का सांप) कहा जाता है। ये सांप विषैले नहीं होते और प्रायः तालाबों, नहरों, जलाशयों तथा अन्य जल स्रोतों के आसपास पाए जाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि ये बच्चे लगभग एक से डेढ़ सप्ताह के हैं और संभवतः किसी मादा सांप ने सुरक्षित वातावरण मिलने पर टंकी के आसपास अंडे दिए होंगे, जिनसे हाल ही में बच्चे निकले हैं। सभी सांपों के बच्चों को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वहीं रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़े  रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveनगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने…


    Spread the love