नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

गर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने नामांकन कराया था। जबकि अध्यक्ष पद पर दो में से एक नामांकन निरस्त होने के बाद राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। वार्ड सदस्यों के लिए नौ जून को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान किया गया।

नगर क्षेत्र में कुल 3596 मतदाता हैं। उनमें 2036 मतदाताओं ने मतदान किया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सचिन कुमार ने बताया कि नरेंद्रनगर निकाय में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 11 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का यूकेडी ने किया विरोध
यह चुनाव खूब चर्चाओं में आ गया। राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए वार्ड नंबर एक के बूथ पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री जब महाविद्यालय बूथ पर पहुंचे तो वहां मौजूद यूकेडी की केंद्रीय महासचिव प्रमिला रावत ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बतौर कैबिनेट मंत्री वह बूथ पर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यूकेडी की केंद्रीय महासचिव के विरोध करने पर कैबिनेट मंत्री ने काफी नाराजगी और वहां से वापस चले गए। महाविद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर वार्ड के लोगों ने भी सवाल उठाए हैं। लाेगों ने कहा कि वार्ड नंबर एक कुम्हार खेड़ा का पोलिंग बूथ पांच किमी दूर महाविद्यालय में बनाया गया। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करते हुए मतदान करने पहुंचे। जबकि कई लोग मतदान करने से वंचित रह गए। मतदान करने गए कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुम्हारखेड़ा निवासी राखी ने बताया कि वह कई वर्षो से मतदान करती आ रही है। लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने से उन्हें मतदान किए बगैर वापस लौटना पड़ा।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…