मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

 

 

चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस

लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में चोरों के हौसले इस प्रकार बुलंद हैं समय-समय पर चोरों के द्वारा विभिन्न चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है हाल ही में मंदिर में लगातार पांच कलश चोरी होने का प्रकरण सामने आया था

मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

 

इसके बाद मंगलवार रात प्राचीन शिव मंदिर से एक घंटा व मंदिर में विश्राम कर रहे राजस्थान के एक राहगीर का मोबाइल और पर्स चोरों ने उड़ा दिया उक्त व्यक्ति के मुताबिक उसका फोन और पर्स 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच रात्रि में गायब हो गया इसकी सूचना उसने हल्दुचोड़ चौकी पुलिस को दी है। इधर समाजसेवी विक्की पाठक ने बताया कि पूर्व में भी प्राचीन शिव मंदिर मोटाहल्दू में कलश चोरी वह दान पात्र चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन कभी भी हल्दुचोड़ चौकी लालकुआं कोतवाली पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रही है यह नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का काम हो सकता है। अब देखना यह होगा कि पिछली चोरियो का खुलासा करने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस क्या इस बार इस घटना का खुलासा कर पाएगी।

और पढ़े  देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…