हरिद्वार- बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को बेचते थे

Spread the love

नखल क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस और सीआईयू की टीम ने 72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह बच्चों की चोरी कर उन्हें दो से पांच लाख रुपये में निसंतान दंपतियों को बेचता था।

कार्रवाई के दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक अन्य डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी बरामद किया गया है। बुधवार की सुबह मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गिरोह का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि छह जून को बैरागी कैंप स्थित झुग्गी बस्ती निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री राधिका के अपहरण की सूचना कनखल कोतवाली में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

वह स्वयं पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे और टीमों से हर घंटे प्रगति रिपोर्ट ले रहे थे। जांच में सामने आया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिरौती की आशंका कम थी। ऐसे में पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह और मानव तस्करी के एंगल पर जांच शुरू की। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, डंप डाटा का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया गया।
दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का भी किया था अपहरण

और पढ़े  हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दबिशें दी गईं। पुलिस की कार्रवाई से घबराए गिरोह के कुछ सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद आरोपी मो. आकिल और उसकी पत्नी नसीमा निवासी पायती कला, मियां सातूकी मजार के पास, थाना डिडौली, जिला अमरोहा हाल एमडीए कॉलोनी, एमयू यूनिवर्सिटी के पास, मुरादाबाद, जुल्फेकार निवासी ग्राम दरियापुर, थाना अमरोहा देहात, जिला अमरोहा, धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर हाल केशव नगर, शुगर मिल के सामने, लक्सर, प्रीति शर्मा निवासी ग्राम भोजापुर, तहसील माधौगढ़, थाना कुठौंद, जिला जालौन हाल निवासी सिकंदरपुर, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, शिवा सिंह उर्फ गौरव निवासी मोहल्ला पचरुखी गढ़, थाना सिवान सिटी, जिला सिवान बिहार हाल झुग्गी-झोपड़ी, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का भी अपहरण किया था। आरोपी उस बच्चे का डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर उसे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बेच चुके थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ वर्षीय कार्तिक को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।

सबके पास थी अलग अलग जिम्मेदारी
एसएसपी ने बताया कि गिरोह में जिम्मेदारियां बंटी हुई थीं। कुछ सदस्य बच्चों की रेकी और चोरी करते थे, जबकि अन्य उन्हें दूसरे राज्यों में ले जाकर खरीदार तलाशते थे। गिरोह के सदस्य बच्चों को अपना या अनाथ बताकर निसंतान दंपतियों को बेच देते थे। पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद आकिल और प्रीति शर्मा बच्चों की कीमत तय करने और सौदा कराने का काम करते थे।

और पढ़े  देहरादून- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानी अमित अंथवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love