Bihar : एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

बिहार के मधुबनी में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। खेल-खेल में इतनी बड़ी घटना घटित हो जाएगी इस बात का किसी को अंदाजा तक नहीं था। जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में एक साथ सात बच्चों के डूबने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। इस बीच एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। दो बच्चों को बचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेसीबी से बने गड्ढे में नहाने के लिए सात बच्चे दोपहर पहुंचे थे। यह घटना बिस्फी थाना क्षेत्र के केरवार गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

एक साथ सात बच्चों के डूबने से भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी के एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल में भर्ती बच्चों का हालचाल लिया। गड्ढे के पास खेत में सात जोड़ी चप्पलें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई
बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पानी पांडेय ने बताया कि गड्ढे में डूबने से कुल सात बच्चे थे, जिसमें पांच की मौत हो गई है दो बच्चे गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल बेनीपंट्टी में भर्ती है इनका इलाज किया जा रहा है। मृतक के परिवार को चार लाख रुपये सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा स्वयं घटना की सूचना मिलती ही अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अधिकारी लगातार घटना से जुड़ी हर एक जानकारी जुटा रहे हैं।

और पढ़े  बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा
  • Related Posts

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…