भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता : फिर बढ़ा 14.2 फीसदी कोरोना संक्रमण के केस, मरने वालो की संख्या में भी इजाफा ।

देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,974 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 14.2 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान 343 लोगों की मौत भी हो गई है जो कि कल के जारी आंकड़े से 96 अधिक है। हालांकि इस दौरान 7,948 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 87,245 सक्रिय मरीज बचे हैं। देश में अब तक कुल 3,41,54,879 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,76, 478 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 135 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

और पढ़े  राजस्थान: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही
  • Related Posts

    बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर

    बिहार के कटिहार जिले में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार…

    भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा ‘नाविक’, अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जीएसएसएलवी-एफ18 रॉकेट के जरिये एनवीएस-03 सैटेलाइट को उसकी सटीक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। यह भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम ‘नाविक’…