कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 प्रवक्ताओं के नामों का किया एलान, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ता

Spread the love

कॉकरोच जनता पार्टी ने जनता और मीडिया से बात करने के लिए तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। सीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट कॉकरोच  इज बैक के जरिए सोशल मीडिया पर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, खोजी पत्रकार सौरव दास को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखिका और फिल्म निर्माता विजेता दहिया तथा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंजी से जुड़े रहे आशुतोष रांका को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

 

सीजेपी ने कहा है कि वह भारत में राजनीतिक विमर्श को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पहल का नेतृत्व नई पीढ़ी के नेता करेंगे। पोस्ट में दावा किया गया है कि पार्टी का उद्देश्य देश में नई राजनीतिक सोच और संवाद को बढ़ावा देना है, जिसके लिए युवा नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है।

कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता?
सौरव दास को कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने का अनुभव है। सीजेपी ने दावा किया है कि साल 2025 में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसमें सौरव दास की प्रमुख भूमिका थी। वहीं विजेता दहिया यूट्यूब पर कई शोध और कंटेंट क्रिएशन कर चुकी हैं। विजेता दहिया ने किताबें भी लिखी हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रीय फिल्मों में लेखन और निर्देशन भी किया है। आईआईटी, कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र रहे आशुतोष रांका लंदन में प्रतिष्ठित परामर्श कंपनी मैक्किंजे में काम कर चुके हैं और बीते साल भारत लौटे हैं। आशुतोष रांका पर्यावरण शिक्षा और युवाओं से जुड़े विभिन्न अभियानों से जुड़े हैं।

6 जून को भारत लौटेंगे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी नामक सोशल मीडिया अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एलान किया है कि वे 6 जून को भारत आ रहे हैं। अभिजीत दीपके फिलहाल अमेरिका में हैं। दीपके ने ये भी कहा कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कह दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ और इस विवाद के बाद ही सोशल मीडिया पर विरोध अभियान कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले अभिजीत दीपके ने इस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की।


Spread the love
  • Related Posts

    शिक्षक भर्ती घोटाला- अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची।…


    Spread the love

    ममता बनर्जी को लगा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दे दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे…


    Spread the love