विदेश मंत्रालय ने की कुवैत एयरपोर्ट पर हमले की निंदा, भारतीय नागरिक की मौत पर जताई संवेदना

Spread the love

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने आज कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की निंदा की है। इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
मंत्रालय ने कहा, हम कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की निंदा करते हैं, जिसमें एख भारतीय की मौत हो गई और हमारे कई अन्य नागरिक घायल हुए हैं। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से हम मजबूती से यह अपील करते रहे हैं कि नागरिक आबादी और नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हम एक बार फिर सभी पक्षों ऐसे हमलों को रोकने की अपील करते हैं। विदेश मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही बताया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास घायलों को हरसंभव मदद दे रहा है और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। इसने यह भी कहा कि पूरे क्षेत्र में भारतीय मिशन अलर्ट पर हैं और भारतीय समुदाय की सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 

कुवैत ने ईरानी सेना पर लगाया आरोप
यह हमला कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पैसेंजर बिल्डिंग (T1) को निशाना बनाकर किया गया था। कुवैत की सेना ने आरोप लगाया है कि ईरान ने ड्रोन के जरिए यह हमला किया। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरान की आपराधिक आक्रामकता बताया है। इस हमले की वजह से हवाई अड्डे की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा कारणों से कुवैत ने हवाई यातायात को रोक दिया है और उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की तरफ मोड़ दिया गया है।

और पढ़े  संसद का मानसून सत्र- पहले दिन लोकसभा-राज्यसभा चौथी बार स्थगित, फिर 2 बजे शुरू होगी कार्यवाही

 

ईरान ने क्या कहा?
वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने एक अलग दावा किया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उन्होंने यह हमला जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया है। ईरान के मुताबिक, अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उनके एक तेल टैंकर और कश्म द्वीप पर एक संचार टावर को निशाना बनाया था। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और एक क्षेत्रीय एयरबेस पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।


Spread the love
  • Related Posts

    CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा- 15 FIR, 2000 से अधिक आरोपियों की पहचान,पुलिस ने दी सारी जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस ने हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम…


    Spread the love

    आज सीजेपी प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच फिर होगी बातचीत,बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर…


    Spread the love