Delhi- मालवीय नगर हादसे में 21 की मौत, ऐसी सभी इमारतों का निरीक्षण करने के निर्देश

Spread the love

दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

 

दुकानदार ने ऊपर से कूद रहे लोगों के लिए बिछा दिए गद्दे

एक दुकान के मालिक ने अपनी दुकान से लगभग 20-22 गद्दे बाहर बिछा दिए, ताकि लोग आग से बचने के लिए उन पर सुरक्षित रूप से कूद सकें। दुकान के मालिक अरमान ने बताया, “मेरी दुकान यहीं है। मुझे आग लगने की जानकारी मिली। आग बहुत भीषण थी, कोई भी न तो अंदर जा पा रहा था और न ही बाहर आ पा रहा था। फिर, किसी तरह 7-8 लोग अंदर दाखिल हुए। तब मैंने अपनी दुकान से लगभग 20-22 गद्दे निकालकर बाहर बिछा दिए और लोग उन पर कूद गए। उनमें से ज़्यादातर लोग सुरक्षित रहे।”

जम्मू-कश्मीर के सीएम और एलजी ने घटना पर जताया दुख

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया। एलजी सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसको लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी आग लगने की इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

मरने वाले 21 में से 17 विदेशी

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर अग्निकांड में कुल 21 लोगों की मौत हुई है। इन मृतकों में 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अधिकांश मृतक लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के रहने वाले थे।

ऐसी सभी इमारतों का निरीक्षण करने के निर्देश

मालवीय नगर आग की घटना पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के पीआरओ एके मलिक ने कहा, ‘आज दिल्ली सरकार के मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और संबंधित डीसी और एसडीएम को निर्देश दिए कि ऐसी सभी इमारतों का तत्काल निरीक्षण किया जाए। मंत्री ने आज शाम तक इस संबंध में एक रिपोर्ट भी मांगी है।’

दिल्ली में कांगो नागरिक के परिवार की मौत

इस घटना में कांगो के एक नागरिक के परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। नागरिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी बहन भी इस हादसे में मारी गई है। उसने अपने प्रियजनों को खोने पर गहरा सदमा जताया।

और पढ़े  Delhi- अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन

Spread the love
  • Related Posts

    आज सीजेपी प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच फिर होगी बातचीत,बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर…


    Spread the love

    संसद के मानसून सत्र- राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love कैबिनेट ने पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दी: सूत्र केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का…


    Spread the love