देहरादून- दो दिवसीय दौरे पर 12-13 जून को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, IMA परेड में होंगीं मुख्य अतिथि

Spread the love

 

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  12-13 जून को दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचेंगीं। राष्ट्रपति 13 जून को सुबह 7:30 बजे देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि होंगी।

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होंगीं और नए कैडेट्स से सलामी लेंगीं। राष्ट्रपति के आने के कारण पासिंग ऑउट परेड की तैयारियों में नया उत्साह देखा जा रहा है।

 

इस बार पासिंग ऑउट परेड में महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी। इसे आईएमए अपने लिए एक नए गौरवशाली क्षण के तौर पर देख रहा है। यह परेड भारतीय सैन्य अकादमी के प्रशिक्षण सत्र के समापन का प्रतीक है। इसके बाद कैडेट्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकारी के रूप में कमीशन दिया जाएगा और वे देश की सेवा के लिए तैयार होंगे।

विशेष प्रशिक्षण कराया जा रहा
पासिंग ऑउट परेड को लेकर नए कैडेट्स में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कैडेट परेड की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे ड्रिल और मार्चिंग का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आईएमए के वरिष्ठ अधिकारी कैडेट्स की क्षमता को सर्वोच्च रखने के लिए उनसे विशेष प्रशिक्षण करा रहे हैं। इंडियन मिलिट्री एकेडमी की स्थापना एक अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसका उद्घाटन कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल सर फिलिप चेटवोड ने की थी। तब इसकी प्रशिक्षण क्षमता 40 जेंटलमैन कैडेट्स की थी। अब यह क्षमता बढ़कर 1650 जेंटलमैन कैडेट्स तक पहुंच गई है। अब तक 64,000 से अधिक जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए से पास आउट होकर देश की सेवा में जा चुके हैं।

और पढ़े  ऊर्जा संकट के बीच धामी सरकार का नया नियम, बिजली दफ्तरों में एसी नहीं,दफ्तर में करें लंच ब्रेक

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- देहरादून के नए DM किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती?बताई जनता दरबार का नाम बदलने की वजह

    Spread the love

    Spread the loveराज्य गठन के बाद से देहरादून में विकास हुआ है लेकिन नित नई समस्याएं भी जन्म लेती हैं। बढ़ती आबादी के सापेक्ष संसाधन उपलब्ध कराना हर किसी प्रशासनिक…


    Spread the love