लालकुआं- संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली 20 वर्षीय विवाहिता

Spread the love

 

गर के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में नवविवाहिता की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे के पंखे के कुंडे में लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन घटना की जानकारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फोरेंसिक जांच करा कर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। मृतका के हल्द्वानी निवासी मायके वालों ने हत्या आरोप लगाकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

आंबेडकर नगर वार्ड एक निवासी मोईन खान का पिछले साल हल्द्वानी के राजपुरा निवासी अंजुम (20) से निकाह हुआ था। शादी के एक वर्ष बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर रविवार दोपहर अंजुम के मायके वाले लालकुआं पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने मायके पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे शांत नहीं हुए। ससुरालियों का आरोप है कि एक हफ्ते से भी अधिक समय से ससुरालियों ने उनकी बेटी का फोन ले लिया था और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीते कुछ समय से उनका अंजुम से संपर्क नहीं हो रहा था और उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भिजवाया।

 

 

विवाहिता की मौत के बाद तहसीलदार और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जैसे ही पुलिस को तहरीर प्राप्त होगी मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – अमित कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

और पढ़े  कोटद्वार- संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love