Accident देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love

षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे गंगा नदी में जा समाई।

हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे पूरी तरह तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद जबरदस्त था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह डंपिंग जोन के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गंगा की तेज धाराओं में विलीन हो गई।

नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हैं।

 

फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और वे कहाँ के रहने वाले थे, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: दयारा बुग्याल से नैनीताल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, 3 दिन से नहीं लगा कोई सुराग
  • Related Posts

    देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- देहरादून के नए DM किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती?बताई जनता दरबार का नाम बदलने की वजह

    Spread the love

    Spread the loveराज्य गठन के बाद से देहरादून में विकास हुआ है लेकिन नित नई समस्याएं भी जन्म लेती हैं। बढ़ती आबादी के सापेक्ष संसाधन उपलब्ध कराना हर किसी प्रशासनिक…


    Spread the love