हल्द्वानी- गोल्ज्यू फर्नीचर शोरूम चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

 

 

25 मई की रात बरेली रोड स्थित गोल्ज्यू फर्नीचर इंडस्ट्रीज से हजारों के तार व अन्य सामान चोरी करने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि शोरूम मालिक मयंक मित्तल ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें कहा कि चोरों ने बिजली की केबल, एसी, विद्युत तार और अन्य बिजली का सामान चुरा लिया था। कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्धों को चिह्नित किया। इसके बाद बरेली रोड से ही सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ जुल्फी निवासी रिछा, बरेली और दयाल सिंह गड़िया उर्फ धीरज निवासी तौली कपकोट बागेश्वर को पकड़ लिया। आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है।

और पढ़े  उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP कोर कमेटी की बैठक, प्रत्याशी के पैनल की जिम्मेदारी को तीन सदस्यीय विशेष समिति
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…