स्कूटी पर जा रहे अध्यापक की गला काटकर हत्या, बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे जगदीप

Spread the love

मृतसर के नारायणगढ़ इलाके में अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे एक अध्यापक की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बेटी को एक्टिवा पर ट्यूशन छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय नारायणगढ़ के नजदीक कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया और उनका गला काट दिया। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  खाना बना 'जहर'- दावत के बाद 72 लोगों की हालत बिगड़ी, मरीजों का आना जारी, कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल
  • Related Posts

    खाना बना ‘जहर’- दावत के बाद 72 लोगों की हालत बिगड़ी, मरीजों का आना जारी, कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveशादी समारोह में खाना खाने से करीब 72 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। बीमार होने…


    Spread the love

     घुसपैठ: कार से घुसे दो पाकिस्तानी पकड़े, एक सीमा पार करते ही ढेर, लाहौर के रहने वाले हैं दोनों

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा पर वीरवार रात दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। एक मामले में कार में सवार दो पाकिस्तानी नागरिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए, जिन्हें सीमा…


    Spread the love