रोहतक के डोभ गांव में सिर में डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, असम की रहने वाली थी मृतका जोशना

रोहतक के भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार की रात एक युवक ने घरेलू कलह में पत्नी जोशना की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहुअकबरपुर थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह सूचना मिली कि डोभ गांव में भिवानी रोड किनारे पीर बाबा मंदिर के सामने कमरे में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उसके सिर में चोट का निशान है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डाॅक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। पता चला कि यूपी के कासगंज निवासी आजाद ने असम निवासी जोशना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक की उम्र पांच व दूसरे की तीन साल है।

 

रोहतक में रहकर आजाद कबाड़ी का काम करता था। रात को पति व पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि आजाद ने पत्नी के सिर में डंडा मारा। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के डेड हाउस पहुंचाया। मायके वालों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पांच दिन में जिले में हत्या का चौथा मामला दर्ज 
जिले में पिछले पांच दिन में हत्या का चौथी मामला दर्ज हुआ है। 29 मई की सुबह नेहरू कॉलोनी में महिला चिंकी का शव मिला। अगले दिन मोखरा गांव में किसान ओमबीर की हत्या हो गई। इतना ही नहीं नेहरू कॉलोनी में विवाहिता ज्योति की मौत हो गई। ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप है। अब एक मई की रात को डोभ में असम की महिला की हत्या की गई है।

और पढ़े  फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…