अयोध्या- आज नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना

Spread the love

 

 

सभी पार्षदों ने कहा ओम स्वच्छता कंपनी को किया जाए ब्लैकलिस्टेड नहीं तो धरना रहेगी जारी

 आज नगर निगम अयोध्या के जोनल कार्यालय पर शहर के कई वार्डों के पार्षद एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। भारतीय जनता पार्टी और तमाम पार्टियों एवं निर्दल पार्षदों ने एक स्वर में वार्डों की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान और नगर निगम की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। पार्षदों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा धरने के दौरान पार्षदों द्वारा पूर्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपे गया था और इस मुद्दे को बैठक में भी उठाया गया था आरोप लगाया गया ओम स्वच्छता कंपनी जो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य करती है बीते कई दिनों से वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन समय से नहीं हो रहा है। कूड़ा उठान में लापरवाही बरती जा रही है, कई जगहों पर कूड़ा सड़क किनारे पड़ा रहता है और कूड़े के डिब्बे टूटे होने से गंदगी फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है धरने में वरिष्ठ कुंड वार्ड के पार्षद अनिकेत यादव, अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी, अशोक सिंघल वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी, सीताकुंड-दशरथ कुंड वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि शिवकुमार यादव देवकली वार्ड के पार्षद अनुज दास, मणिराम दास छावनी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि ऋषु पांडेय, समेत कई पार्षद मौजूद रहे पार्षद अनिकेत व अंकित त्रिपाठी के नेतृत्व में चले धरने के दौरान पार्षदों ने कहा कि नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना है और जब तक सफाई व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा धरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों में हलचल तेज हो गई। पार्षदों ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी फिलहाल अभी भी पार्षद चैनल कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं और पार्षदों का कहना है कुल मिला करके ओम स्वच्छता कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्टेड किया जाए नहीं तो यह धरना जारी रहेगा ।

और पढ़े  स्वर्ण जीतकर लौट रहे पैरा एथलीट चिराग की हत्या, साईं उपवन में मिला शव, हिरासत में साथी खिलाड़ी

Spread the love
  • Related Posts

    ब्रेकिंग: अयोध्या- डीएम ने सुनी एक-एक शिकायत,लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या के बीकापुर तहसील स्थित ग्राम पंचायत असकरनपुर में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ।…


    Spread the love

    प्रदेश में आज से खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सोमवार को कई जिलों में हुई आंधी-बारिश,चढ़ेगा पारा

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला चला। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी लखनऊ…


    Spread the love