आरसीबी चैंपियन- किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? कोहली-सूर्यवंशी छाए, चैंपियन आरसीबी को मिले इतने रुपये

Spread the love

रसीबी की जीत के साथ आईपीएल 2026 का समापन हो गया। टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। इससे पहले टीम 2025 में विजेता बनी थी। आईपीएल की इनामी राशि को लेकर भी फैंस में क्रेज होता है। आइए जानते हैं…

 

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया।

 

रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम की जीत की नींव रखी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आईपीएल इनामी राशि को लेकर रहती है चर्चा
मैच से इतर आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं। हम आपको इन सभी अवॉर्ड और उसमें दी जाने वाली इनामी राशि के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार जीतने वाली टीम को कितनी इनामी राशि मिली?

आरसीबी पर हुई पैसों की बरसात
खिताब विजेता आरसीबी को जीत के साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। पिछली बार भी विजेता आरसीबी टीम को इतने ही रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता गुजरात टाइटंस को 12.50 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। इसके अलावा टीम स्टाफ्स को लिमिटेड एडिशन वॉच दी गई।

 

आइए जानते हैं विजेता-उपविजेता के अलावा क्या-क्या अवॉर्ड दिए गए और इसकी इनामी राशि क्या रही…

अवॉर्ड इनामी राशि प्लेयर
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल एक लाख रुपये वेंकटेश अय्यर
सुपर सिक्सेस ऑफ द फाइनल एक लाख रुपये विराट कोहली
ऑन द गो 4s ऑफ द फाइनल एक लाख रुपये विराट कोहली
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द फाइनल एक लाख रुपये भुवनेश्वर कुमार
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) 5 लाख रुपये विराट कोहली
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये वैभव सूर्यवंशी
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन कार वैभव सूर्यवंशी
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये वैभव सूर्यवंशी
ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये मोहम्मद सिराज
कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये मनीष पांडे
फेयर प्ले अवॉर्ड ट्रॉफी पंजाब किंग्स
पर्पल कैप 10 लाख रुपये कगिसो रबाडा
ऑरेंज कैप 10 लाख रुपये वैभव सूर्यवंशी
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 15 लाख रुपये वैभव सूर्यवंशी
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (पांच या उससे ज्यादा मैच होस्ट) 50 लाख रुपये ईडन गार्डन्स (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द बंगाल)
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (चार या उससे कम मैच होस्ट) 25 लाख रुपये धर्मशाला (हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन)
और पढ़े  IPL 2026 का फाइनल आज- जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी

आईपीएल ऑरेंज कैप (IPL ORANGE CAP): यह अवॉर्ड पूरे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।
आईपीएल पर्पल कैप (IPL PURPLE CAP): इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
फेयर प्ले अवॉर्ड (FAIR PLAY AWARD): यह अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अनुशासन के साथ खेला है ।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: उस खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है जो पूरे आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन रहा हो।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (EMERGING PLAYER OF THE SEASON): यह अवॉर्ड सीजन में उभरते सितारे को दिया जाता है।

Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- साल 2008 से लेकर 2026 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

    Spread the love

    Spread the love  आईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंच गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने…


    Spread the love

    आईपीएल 2026- GT vs RCB Final:  आरसीबी लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन,आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, 5 विकेट से जीता फाइनल

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर…


    Spread the love