विकासनगर: लक्ष्मणपुर में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, मची अफरा -तफरी, सारा सामान जला

डाकपत्थर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित दुर्गामाता मंदिर वाली गली में गुरुवार शाम एक मकान की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि साकेत माहेश्वरी और अमित महेश्वरी पुत्र स्वर्गीय सोहनलाल माहेश्वरी के मकान की ऊपरी मंजिल में आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन दल ने मिनी हाईप्रेशर वाहन से दो होजरील फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान कमरे में रखे सामान को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा अंदर रखे दो गैस सिलिंडरों को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा विस्फोट होने से बच गया।

 

आग की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन से अतिरिक्त वाहन यानी मोटर फायर इंजन को भी बुलाया गया, लेकिन गली संकरी होने के कारण बड़ी गाड़ी को मुख्य सड़क पर ही खड़ा करना पड़ा। मिनी हाईप्रेशर वाहन का पानी समाप्त होने पर आसपास के मकानों की पानी की टंकियों से पाइप जोड़कर वाहन में पानी भरा गया और लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया।

 

कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया तथा आग को अन्य कमरों और पड़ोसी मकानों तक फैलने से रोक लिया। मकान मालिक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

और पढ़े  रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…