स्वर्ण जीतकर लौट रहे पैरा एथलीट चिराग की हत्या, साईं उपवन में मिला शव, हिरासत में साथी खिलाड़ी

Spread the love

बंगलूरू में 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीत घर लौट रहे अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गाजियाबाद के साईं उपवन में शनिवार दोपहर उनका शव मिला। हत्या के आरोप में साथी पैरा एथलीट यश खटीक को हिरासत में लिया गया है।

 

डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, चिराग को पीठ में गोली मारने के बाद उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था। मौके से चिराग का एक मोबाइल फोन मिला, जबकि दूसरा फोन गायब था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यश खटीक को हिरासत में लिया गया।

 

पूछताछ में उसने बताया कि दोनों ने ब्लाइंड श्रेणी में प्रतियोगिता में साथ में हिस्सा लिया था। चिराग 100 व 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते थे। दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने एक बार यश की शिकायत कर दी थी। तब यश का क्वालिफिकेशन रद्द कर दिया गया था।

 

इसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस पिस्टल की बरामदगी में जुटी है। पुलिस ने मुरादनगर के बसंतपुर सैथली निवासी चिराग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चिराग के पिता मनोज की तहरीर पर केस दर्ज किया है।


Spread the love
और पढ़े  भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक
  • Related Posts

    अयोध्या- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर अयोध्या में निकाली गई भव्य कलश वंदन यात्रा, मोहबरा बाजार में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेताओं, श्रद्धालुओं एवं समाज के विभिन्न…


    Spread the love

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love