दिल्ली: साकेत में बहुमंजिला इमारत गिरी- 6 मंजिला इमारत ढही, 15 निकाले गए, एक की मौत, 80 से ज्यादा के दबे होने की आशंका

Spread the love

देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक युद्धस्तर पर जारी है।अभी भी 80 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। रेस्क्यू जारी है।

 

मलबे में दबकर एक युवक की मौत

दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई है।

दहशत में लोग

इमारत गिरने के साथ ही आसपास के इलाके में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही क्षणों में पूरे क्षेत्र में धूल और मलबे का गुबार फैल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इमारत के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था।

राहत-बचाव का काम जारी

महरौली पुलिस थाना क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है। नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

सप्ताहांत के चलते थी भीड़

नागरिकों ने बताया कि इस इमारत में दिन में आमतौर पर 300-400 लोग मौजूद रहते हैं, पर दफ्तर के समय के बाद हुए हादसे के समय इतनी संख्या में लोग नहीं रहे होंगे। वहीं, सैदुल्लाजाब समेत चार गांवों की कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह गुलालिया ने बताया कि सप्ताहांत के कारण यहां अधिक भीड़ थी।

और पढ़े  जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

हालात खराब, अफरा-तफरी का आलम

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) के अध्यक्ष डॉ. जसवंत ने बताया कि अब तक नौ से दस लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से हमारे एक मेडिकल डॉक्टर, जो एफएमजी या पीजी की तैयारी कर रहे हैं, मेस में मौजूद थे। अब तक उनमें से दो की मौत हो चुकी है और बाकी दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सभी के माता-पिता चिंतित हैं। अगर केंद्र में क्रेन उपलब्ध नहीं हैं, सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो बाकी लोगों का क्या होगा?… मौजूदा स्थिति बेहद खराब है और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है।

इमारत का निर्माण जोखिम भरे माहौल में हो रहा था, शिकायत भी हुई

फंसे हुए पीड़ित के एक रिश्तेदार ने कहा कि पुलिस यहां है, हम अपने परिवार के सदस्यों के बारे में पूछ रहे हैं? कोई जवाब नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला। उन्होंने तीन लोगों को बचाया, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दो लोगों को बचाया। मेरे सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का क्या मतलब है? अगर नेता आते हैं, तभी वे कुछ करते हैं। इस इमारत का निर्माण जोखिम भरे माहौल में हो रहा था, और हमने शिकायत भी की थी।

अभी तक कोई हताहत नहीं

पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जिला अनंत मित्तल ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।  पोर्टा केबिन संरचना पर कैंटीन संचालित की जा रही थी, जिस पर मलबा गिरा है। उसके नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए सैदुल्लाजाब से एम्स तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

और पढ़े  कोयला आवंटन मामले में मनमोहन बेदाग: सोनिया गांधी बोलीं- सबसे प्रभावशाली पीएम के तौर पर याद रखेगा इतिहास

अब तक 15 लोग मलबे से निकाले गए

सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई इस घटना में देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक युद्धस्तर पर जारी है।अभी भी 60 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।


Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love