दर्दनाक हादसा :- तेल लूटने गए 50 लोग जिंदा जले ।

कैरेबियाई देश हैती के कैप हैतियन शहर में एक तेल टैंकर पलटने के बाद ईंधन लूटने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोग टैंकर से रिस रहा तेल भर रहे थे तभी भयावह धमाके के साथ उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। अनेक लोग गंभीर रूप से जले हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है। 

कैप हैतियन के मेयर पैट्रिक एल्मोर ने बताया- ‘मैंने 50 लोगों के जले हुए शव देखे हैं। ज्यादातर शव जल चुके हैं। उनकी पहचान भी मुश्किल है।’ मेयर के मुताबिक- तेज रफ्तार टैंकर मेन रोड पर पलट गया था। इसमें तेल रिस रहा था। कई लोग इसे लूटने के लिए कंटेनर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान टैंकर में धमाका हो गया। उधर, पीएम एरिल हेनरी ने कहा कि 40 लोगों की मौत की आशंका है। इस दुखद घटना को देखते हुए देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
टैंकर से तेल रिसाव के बाद लगी आग में आसपास के 20 मकान भी चपेट में आ गए हैं। उनमें रहने वाले लोग भी हताहत हुए हैं। हैती में तेल माफिया सक्रिय है। वह अक्सर ऑइल टैंकर लूट लेता है। बिजली की कमी की वजह से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भी कुछ ही घंटे बिजली रहती है।

और पढ़े  क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?: जेलेंस्की ने शर्त रखी, क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी?
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…