जयपुर हाईवे पर हादसा: 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, कई घायल, 6 की हालत गंभीर

Spread the love

लवर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर नटनी का बारा के समीप शनिवार देर शाम राजस्थान रोडवेज की मत्स्य नगर डिपो की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में करीब 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार अकबरपुर अस्पताल में कराया गया। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है।

 

अलवर से जयपुर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, अलवर से शाम को जयपुर के लिए रवाना हुई मत्स्य नगर डिपो की बस धर्मपुरा गांव के समीप नटनी का बारा क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

छह यात्री गंभीर रूप से घायल
घटना में चालक रामू योगी, राकेश, मुकेश मीणा, संतोष पांडे, बद्री प्रसाद एवं सावित्री देवी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार अकबरपुर अस्पताल में जारी है।

 

पुलिस और प्रशासन ने चलाया राहत अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यात्रियों ने बताई हादसे की पूरी कहानी
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

और पढ़े  कर्नाटक CM पद से दिया इस्तीफा: राज्यसभा भी नहीं जाएंगे सिद्धारमैया, कांग्रेस आलाकमान को बताया आगे का प्लान

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूपारेल नदी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों ने बस पलटने की सूचना मिलते ही तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से बाहर निकालने तथा अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और बस के अनियंत्रित होने का कारण क्या था, इसकी पड़ताल की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    हुगली में टीएमसी नेता कल्‍याण बनर्जी पर हमला, सिर पर चोट लगने के बाद सड़क पर गिरे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया…


    Spread the love

    अभिषेक बनर्जी- अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर सियासत गरमाई,पांच गिरफ्तार, विरोध में आज सड़कों पर उतरेगी टीएमसी

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए…


    Spread the love