ओमिक्रॉन संक्रमण : डब्ल्यूएचओ ने फिर दी चेतावनी, बढ़ सकती हैं मौतें और ओमिक्रॉन के संक्रमित, हर देश में पहुंच चुका ओमिक्रॉन – डब्ल्यूएचओ

Spread the love

कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक माने जा रहे वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से डराने वाली चेतावनी जारी की गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि हमें लगता है कि ओमिक्रॉन की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और मृत्यु दर में तेजी आएगी।

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘चिंता के कारण एक वैरिएंट से संक्रमण के मामलों की संख्या पूरी दुनिया में बढ़ी है, ऐसे में हमें उम्मीद है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और यहां तक कि इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।’
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेसियस ने मंगलवार को कहा कि 77 देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं और सच्चाई यह है कि ओमिक्रॉन संभवत: सभी देशों में पहुंच चुका है, भले ही वहां कोई मामला दर्ज न किया गया हो। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन जिस तेजी से फैल रहा है वैसी स्थिति किसी भी पिछले वैरिएंट के साथ नहीं देखी गई है।
इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि ओमिक्रॉन वैरिएंट बड़ा प्रभाव डाल सकता है लेकिन इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह वैरिएंट भारत में दूसरी लहर का सबब बने डेल्टा से भी अधिक संक्रामक माना जा रहा है। कहा जा रहा है यह तीसरी लहर का कारण बन सकता है।

भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमण के अब तक 45 मामले
भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 45 हो गई है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है।

और पढ़े  घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *