Meeting: नीट लीक मामले पर आज संसदीय समिति की अहम बैठक, CBI चीफ और NTA महानिदेशक से जवाब तलब

Spread the love

संसदीय समिति की बैठक में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह शामिल होने पहुंचे। इस बैठक में नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच और परीक्षा संचालन से जुड़ी अनियमितताओं की समीक्षा की जा रही है। डॉ. एम. थंबीदुरई इस समिति के अध्यक्ष हैं।

 

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?

इस बैठक में समिति शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के साथ-साथ एनटीए के महानिदेशक और सीबीआई के निदेशक के विचार सुनेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अध्यक्ष और सीबीआई के निदेशक के विचार भी सुनेगी।

दरअसल, राज्यसभा सचिवालय की ओर से 27 मई को जारी नोटिस में बताया गया था कि सरकारी आश्वासन समिति ने शिक्षा मंत्रालय, एनटीए और सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है। समिति शुक्रवार सुबह 11 बजे बैठक कर परीक्षा संचालन और जांच से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों का पक्ष सुन रही है।

 

बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को बुलाया गया है। समिति विशेष रूप से एनटीए द्वारा परीक्षाओं के संचालन और नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की प्रगति पर जानकारी ले रही है। 

जानें क्या है मामला?

यह मामला राज्यसभा में 27 नवंबर 2024 को पूछे गए एक अनस्टार्ड प्रश्न से जुड़ा है, जिसमें एनटीए द्वारा परीक्षाओं के संचालन को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि परीक्षा आयोजित कराने के लिए एजेंसियों को भारत सरकार के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ठेके दिए जाते हैं।

और पढ़े  Pm Modi- PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, 7 अगस्त को हैंडलूम डे मनाने की अपील की

मंत्रालय ने यह भी बताया था कि यदि किसी वेंडर के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो टेंडर और वर्क ऑर्डर की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की जाती है। जरूरत पड़ने पर भुगतान में कटौती से लेकर एजेंसी को डिबार करने तक की कार्रवाई हो सकती है।

नीट यूजी परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है और दोबारा परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love