बन रहे फ्लाईओवर से लोहे का सरिया नीचे गुजर रही गाड़ी पर गिरा, छत को चीरते हुए सीट तक पहुंचा

निर्माणाधीन गुरुग्राम पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लोहे का सरिया एक कार पर आ गिरा। सरिया गाड़ी की छत को चीरते हुए सीट तक जा पहुंचा। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल ड्राइवर सवार था। गनीमत रही कि ड्राइवर के साथ पैसेंजर सीट पर कोई भी मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज आंधी के दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर से भारी लोहे का सरिया नीचे सड़क पर खड़ी एक गाड़ी पर आ गिरा। सरिया गाड़ी की छत को चीरते हुए सीधे सीट तक जा पहुंचा। यह सरिया उस स्थान पर गिरा जहां आमतौर पर यात्री बैठते हैं।

जिस समय यह घटना हुई, उस गाड़ी में केवल ड्राइवर ही सवार था। यदि कोई अन्य यात्री भी मौजूद होता, तो यह एक गंभीर दुर्घटना का रूप ले सकती थी। गनीमत रही कि सरिया ड्राइवर की सीट के पास गिरा और किसी भी प्रकार की चोट लगने से बचा।

और पढ़े  मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…