IPL- ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, टीम प्रबंधन ने स्वीकार की मांग, खराब रहा था प्रदर्शन

Spread the love

ईपीएल 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। टीम प्रबंधन ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।

 

पंत ने छोड़ी लखनऊ की कप्तानी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि ऋषभ ने कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंत ने खुद टीम प्रबंधन से कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी और टीम ने उनके निर्णय का सम्मान किया है।

 

 

क्या बोले मूडी?
टॉम मूडी ने अपने बयान में कहा, ‘ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। अब हमारा पूरा फोकस टीम के पुनर्निर्माण और बेहतर प्रदर्शन पर है।’ हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से नए कप्तान के नाम का अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम प्रबंधन नए नेतृत्व को लेकर फैसला ले सकता है।

 

 

दो सीजन में नहीं दिला सके प्लेऑफ का टिकट
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका कार्यकाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इससे पहले आईपीएल 2025 सीजन में भी टीम ने 14 में से केवल छह मुकाबले जीते थे। इस तरह पंत की कप्तानी में लखनऊ ने कुल 28 मैचों में सिर्फ 10 जीत दर्ज की।

बल्लेबाजी में भी नहीं चला बल्ला
कप्तानी के साथ-साथ ऋषभ पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ। आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 269 रन बनाए थे, जबकि आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 312 रन निकले। हालांकि, उनकी पारियों में निरंतरता की कमी साफ नजर आई।

नए कप्तान पर जल्द फैसला संभव
फिलहाल लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फ्रेंचाइजी टीम के नए नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी सीजन में लखनऊ की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।

Spread the love
  • Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद / मुंबई इंडियंस- हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

    Spread the love

    Spread the loveसनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…


    Spread the love

    सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

    Spread the love

    Spread the loveअभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी…


    Spread the love