हल्द्वानी की पहली महिला SDM बनी मोनिका आर्या, संभाला कार्यभार

 

ल्द्वानी की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या ने कार्यभार संभाल लिया है। मोनिका राज्य गठन के बाद से हल्द्वानी में एसडीएम का कार्यभार ग्रहण करने वाली पहली महिला प्रशासनिक अधिकारी हैं। मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी मोनिका वर्ष 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह श्री कैंची धाम तहसील में कार्यरत थीं। उनकी ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी तैनाती हो चुकी है। उनके पिता गणेश आर्या सेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता कलावती शिक्षिका हैं। उन्होंने कहा कि उनका फोकस अभी मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन को बेहतर तरीके से अंजाम देने के साथ साथ विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराना और कोर्ट में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण होगा।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा बचाव दल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…