हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति की निरंतर चलती मुहिम ।

सारथी फाउंडेशन समिति
ठंड के मौसम में भी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के लिए लगातार कार्य कर रही है जिस तरीके के *गर्म कंबल/रजाई वितरण की मुहिम चला रखी है वैसे ही संस्था गरीब बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कपड़े देने का कार्य भी कर रही है संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद जी के नेतृत्व में संस्था में निरंतर कार्य चल रहा है *संयोजक नवीन पंत, समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी* ने *बच्चों के गर्म कपड़े* एवं *महिलाओं को शौल* प्रदान किए और बच्चों को भविष्य में शिक्षा सामग्री से भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
*संस्था के संयोजक नवीन पंत* ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए संकल्परत रहते हुए कार्य किया जा रहा है और जहां भी संस्था के लोगों को अंतिम छोर के व्यक्ति तक कोई मदद पहुंचानी होगी संस्था पूरी कोशिश के साथ तत्परता से आगे आकर कार्य करेगी।
*संस्था के समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी* ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए अनेकों ऐसे कार्यों को कर रही है जिससे समाज को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से फायदा हो सके जो मुहिम जारी रहेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: साल-दर-साल घट रही विधानसभा सत्र के दिनों की संख्या, 60 दिन की नियमावली से दूर सदन
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…