देहरादून- दून पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनका स्वागत करने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में वस्त्र पहनकर उनका स्वागत किया। अधिकांश महिलाएं पीली साड़ी और नथ पहनकर आई।

 

नितिन नवीन का एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक कई जगहों पर स्वागत किया जा रहा है। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता ढोल, दमाऊ और फूल-मालाएं लेकर पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक मुख्य चौराहों और स्थान पर जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के फूल मालाओं से स्वागत करने की के लिए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, एसआईआर के बाद बढ़े सवा लाख से ज्यादा मतदाता, नए वोट बनवाने का काम भी शुरू
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…