उत्तराखंड: प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा एसआईआर का प्रशिक्षण, 8 जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

Spread the love

 

त्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का प्रशिक्षण 29 मई से शुरू होने जा रहा है। एसआईआर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर प्रदेश में 29 मई से सात जून तक एसआईआर का प्रशिक्षण होगा।

 

अभी तक राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। अब जिलावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एसआईआर के गणना प्रपत्र भरने का काम भी शुरू होगा। आठ जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे। उनके साथ ये गणना प्रपत्र होंगे। प्रपत्र को भरकर मतदाताओं को बीएलओ को लौटाना होगा।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिलावार समीक्षा की जा रही है। करीब 89 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है। 11 प्रतिशत मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है। लिहाजा, इनको अपना वोट बचाने को 2003 का रिकॉर्ड देना होगा। बीएलओ के साथ सहायक भी होंगे।

 

मकसद ये है कि कोई भी घर न छूटे। सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ व उनसे ऊपर के अधिकारियों को एसआईआर की सभी बारीकियां, अपील की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिलावार एसआईआर से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी।


Spread the love
और पढ़े  खटीमा- एवरेस्ट पर आईटीबीपी की पर्वतारोही और खटीमा की बेटी का परचम,तिला सेन ने रचा इतिहास
  • Related Posts

    रुड़की चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिर गया। एक दिन पहले ही अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। दंपती ने बताया…


    Spread the love

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर बैठकों का दौर शुरू

    Spread the love

    Spread the love   प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद…


    Spread the love